पूर्व मंत्री के निवास से निकला तीन हजार लोगों के लिए भोजन
गाजीपुर,29 अप्रैल 2020। लाकडाउन के दौरान सुबह-शाम दोनो वक्त जरूरतमंदो की मदद में लगे कोरोंना योध्दाओं के कदम को तेज बारिश व आँधी तूफान भी नहीं रोक पाई, सायंकालीन भोजन वितरण में लगे वालंटियर्स के सामने एक तरफ जहाँ कल की शाम प्रतिकूल मौसम चुनौती बनकर खड़ी थी तो वहीं दूसरी तरफ जरूररतमंदो की चिंता ने तमाम कठिनाइयों के बावजूद कर्मवीर साथियों को छतरी के साथ भोजन लेकर सड़क पर निकलने को विवश कर दिया। पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने अपने आवास से संचालित हो रहे भोजन वितरण कार्यक्रम के आज इक्तीसवें दिन कहा कि इनके कार्य से मुझे एक नई उर्जा मिलने के साथ ही जो सुखद अनुभूति हुई हैं उसे मै शब्दो में व्यक्त नहीं कर सकता। इनके समर्पण व निष्ठा के साथ सेवा कार्य व अनूठे जज़्बे को मैं दिल से सलाम करता हूँ।
बताते चलें कि संकट की इस घड़ी में हर जरूरतमंद तक निर्बाध भोजन आपूर्ति के पवित्र संकल्प के साथ स्थापित भोजनालय पर अपनी आशीष वर्षा करते हुए आज के मुख्य दानदाता संत स्वरूप वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह जी ने खाद्य सामग्री एवं नगद राशि से योगदान किया तो वहीं दानवीरों की इस कड़ी में मोंनू मानसिंह एवं सब्जी व्यवसायी बबलू राईनी ने भी रिफाइन व सब्जी से सहयोग करते हुए इस पुनीत अभियान को गति देने का कार्य किया। इनके कार्य को मानवीय तथा महान बताते हुए श्री मिश्र ने सबके प्रति हृदय से साधुवाद प्रकट की । आज लगभग 3600 से अधिक लोगों के दरवाजे तक जाकर सुरक्षित रूप से भोजन पैकेट वितरण करने के कार्य में लगे मुख्य रूप से शामिल कर्मवीर साथियों में गोपाल वर्मा,पूर्व सभासद संदीप श्रीवास्तव,पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, दीपक वर्मा, मनोज पाण्डेय, अन्नू पाण्डेय,गुड्डू केशरी, रणजीत वर्मा,अजय यादव,राज सैनी, रामबाबू वर्मा, बबुआ वर्मा सहित सबके प्रति सुख- समृद्धि एवं आरोग्य की ईश्वरीय कामना के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Views: 6









