कर्तव्य पालक कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

गाजीपुर,29 अप्रैल 2020। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल में, हर हाल में अपनी ड्यूटी निभा रहे कोरोना योद्धाओं को, जखनियां द्वितीय भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव तथा जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडेय ने मंगलवार को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज कोरोना महामारी को लेकर लोग अपने अपने घरों में कैद हैं वहीं दूसरी तरफ आवश्यक सेवा में लगे लोग केवल बचाव अपनाकर ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनकी हौसलाअफजाई होनी ही चाहिए।
उन्होंने दुल्लहपुर क्षेत्र में बैंक,डाक सेवा सहित निरंतर सेवा में लगे पत्रकारों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सम्मानित किया। सम्मान की शुरुआत यूनियन बैंक जलालाबाद,स्टेट बैंक दुल्लहपुर, इलाहाबाद बैंक दुल्लहपुर, काशी गोमती बैंक दुल्लहपुर, जिला सहकारी बैक दुल्लहपुर, यूबीआई शाखा चौहान मार्केट दुल्लहपुर, भारतीय डाक सेवा स्टेशन रोड दुल्लहपुर के समस्त कर्मियों को माल्यार्पण कर मास्क तथा सैनिटाईजर के साथ ही अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा विश्व इस महामारी से सहमा हुआ है फिर भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आम जन को अपनी सेवाएं दे रहे है। हम इनकी सराहना करते हैं तथा इनसे प्रेरित होकर इन्हें सम्मानित कर रहे हैं।


इसी क्रम में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी जैसी बीमारी में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए ग्रामीण अंचलों में जगह जगह पहुंच कर समाजसेवी संस्थाओं राजनैतिक दलों शासन प्रशासन द्वारा मुहैया कराए जाने वाली सुविधाओं के समाचार संकलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्रीय पत्रकारों को मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा माल्यार्पण कर सेनेटाइजर व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लाक डाउन चल रहा है, लोगों के घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसी स्थिति में पत्रकार अपने प्राणों की बलि देकर समाचार संकलन करने के लिए गांव-गांव चल रहे गरीबों असहाय मजलूम की मदद की खबर प्रकाशित कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।इनके प्रयास से ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की खबरों से गांव में रहने वाले लोग भी अवगत हो रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के रोकथाम में इस चौथे स्तंभ की प्रमुख भूमिका है। इसी का परिणाम है कि आज लोग अपने घरों में रहकर लाक डाउन का अनुपालन करते हुए कोरोना हारेगा भारत जीतेगा को सफल बनाने में लगे हुए हैं। इस मौके पर मनोज यादव, अजय पांडेय, संजय वर्मा, लाल बहादुर चौहान, डा विजय नारायण त्रिपाठी,रामजी वर्मा, शिवनरायण प्रजापति,मंजीत मद्धेशिया, श्रवण सिंह, चंदन राजभर,रविन्द्र गोंड़,सोनू पाल,अभिषेक चौबे,अंकित यादव उपस्थित रहे।

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply