पंचांग व राशिफल – 29 अप्रैल 2020

पंचांग व राशिफल – 29 अप्रैल 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 15:08 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 25:57 तक
करण
तैतिल गारा 15:08 तक 26:59 तक
वार बुधवार
योग धृति 21:41 तक
सूर्योदय 05:45
सूर्यास्त 18:50
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल दोपहर 12:18 − 13:56
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ घर पर ही मनोरंजन का प्लान बनाए। कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आपको सफलता पाने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है। आज आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे।

वृष
आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई खास काम पूरा करने में सफल होंगे। कुछ सवालों में आपका मन उलझ रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तें अच्छे बने रहेंगे। बच्चें बाहर जाने की जिद्द करेंगे, बेहतर होगा घर पर ही उनके साथ समय बिताएं।

मिथुन
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आप कुछ भावुक हो सकते हैं। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपने करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लें, परिवारिक रिश्तें बेहतर होंगे।

कर्क
आज किए गए कामों से आपको फायदा होगा। घर पर अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। किस्मत का साथ बना रहेगा। बाहर जाने से बचे, बेहतर रहेगा। आज आपको घर पर ही कुछ नयी चिज सिखने को मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

सिंह
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप समाज के कुछ लोगों को भी अपना बना लेंगे। इससे आपको भविष्य में पूरा फायदा मिलेगा । आज आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।

कन्या
आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आप किसी भी तरह आज अपना काम पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों से आपको मदद भी मिलती रहेगी। दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला
आज आपका दिन पूजा-पाठ में अधिक बीतेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को थोड़ी थकान महसूस होगी। आप बच्चों के साथ टाइम व्यतीत करेंगे। आज आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक
आज आपको धन लाभ होगा। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को अपना काम पूरा करने के लिए आज थोडा अधिक मेहनत करना पड़ेगा। घर के कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है।

धनु
आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। कार्यों में सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की शैतानियों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मकर
आज अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संचार-साधनों से फायदे होने की संभावना है। आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे।आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ
आज पुरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप आपके काम से आपकी तारीफ होगी। सामाजिक कार्यों में आप सफल होंगे, आपके कार्यों की चर्चा होगी। साथ ही जूनियर आपसे फ़ोन पर सहायता भी लेंगे। भाई बहन किसी काम में आपसे सहयोग मांग सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखें। जरुरतमंद की मदद करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको धन लाभ होने के योग बन रहे है। रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं । दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर होंगे। आपको किसी काम में फायदा भी होगा।

Views: 79

Leave a Reply