नहाते समय गंगा में समाया युवक,तीन साथियों को लोगों ने बचाया
गाजीपुर,28 अप्रैल 2020। मंगलवार का दिन रेवतीपुर के पूर्व प्रधान विजयपाल के लिए अमंगलकारी रहा।
बताया गया कि रेवतीपुर निवासी अखिलेश पाल आयु 20 वर्ष पुत्र पूर्व प्रधान विजयपाल आज सुबह अपने साथियों संग क्षेत्र के नारायणपुर गंगा घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के बीच वे गहरे पानी में जा पहुंचे और धार में बहने लगे।बहाव के साथ बह रहे युवकों की चीख-पुकार व हल्ला सुनकर किनारे पर मौजूद लोग उनकी मदद के लिए गंगा में छलांग लगा दी। काफी मसक्कत के बाद लोगों ने अखिलेश के तीन साथियों को बचा लिया, परन्तु अखिलेश पकड़ में न आ सका और नदी में ही डूब गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही अखिलेश के घर में कोहराम मच गया। परिजन और गांव के लोग भागते हुए गंगा किनारे पहुंच अखिलेश की खोज में जुट गए। लोगों के काफी प्रयासों के बावजूद नदी में अखिलेश का पता नहीं लग सका।
दुर्घटना की सूचना पर रेवतीपुर थाना पुलिस व अन्य अधिकारी गण मौके पर पहुंच गये। स्थिति की जानकारी के बाद गोताखोरों की मदद से अखिलेश की तलाश जारी की गयी। सात घंटे के प्रयास के बाद शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।मृतक बीएचयू में स्नातक का छात्र था जो लाकडाउन के चलते घर आया था।देखें वीडियो….
Views: 4









