किशोर की डूबने से मौत

बलिया, 26 अप्रैल 2020। जिले बांसडीह थानाक्षेत्र के दरांव ग्राम के पोखरे में नहाते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के मनियर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव का निवासी सोलह वर्षीय अनिल यादव अपने ननिहाल बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दरांव गांव आया था।
आज अनिल सुबह गांव के पोखरे में नहाने गया था और देर तक घर नहीं लौटा। खाने के समय अनिल की खोजबीन शुरू हुई। परिजन जब उसे ढुढते हुए पोखरे के पास गए तो उसका शव उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

Views: 23

Leave a Reply