हत्यारिन बीवी का मायाजाल

गाजीपुर, 26 अप्रैल 2020। बीबी की आशनाई के चलते शौहर को अपनी जान गंवानी पड़ी। कलयुगी बीबी शहजादी ने ही अपने शौहर मैकेनिक जावेद को कत्ल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसकी रजामंदी के बाद उसके आशिक सिकन्दर ने अपने दोस्त रहीम उर्फ गोरख के साथ मिलकर गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धनन्जय मिश्रा ने बताया कि इस हत्याकांड में लिप्त मृतक जावेद की बीवी शहजादी उसके आशिक सिकंदर तथा दोस्त रहीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताते चलें कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास के समीप गेहूं कटे खेत में, 24 अप्रैल को अलसुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त कांशी राम आवास निवासी वाहन मेकैनिक जावेद 35 वर्ष के रूप में की गई। वह मूल रूप से पश्चिमी बंगाल के हावड़ा जिले के अमंता थाना क्षेत्र के जोका गांव का निवासी था। वह काशीराम आवास में विगत 12 वर्षों से रह रहा था। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भेंजकर तहकीकात में जूट गई थी। बताया गया था कि जावेद रात में खाना खाने के बाद अपने निवास से बाहर टहलने निकला था और वापस नहीं लौटा और सबेरे कांशीराम कॉलोनी के पास गेहूं के खेत में उसका शव मिला था।देखें वीडियो………


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply