पंचांग व राशिफल – 25 अप्रैल 2020
पंचांग व राशिफल – 25 अप्रैल 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 11:50 तक
नक्षत्र कृत्तिका 20:55 तक
करण
कौवाला तैतिल 11:50 तक 24:39 तक
वार शनिवार
योग सौभाग्य 23:48 तक
सूर्योदय 05:49
सूर्यास्त 18:48
चन्द्रमा वृष राशि में
राहुकाल सुबह 09:03 − 10:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:44

राशिफल
मेष (Aries)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव होगा। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं।
वृष (Taurus)
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा। किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है। पैसों का लेन-देन न करें। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
मिथुन (Gemini)
आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या आदि सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत मिल रहे हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा।
कर्क (Cancer)
आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा।
सिंह( Leo )
आज पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आपको प्रयास करना होगा। सुबह से ही अपने अंदर नई शक्ति और उर्जा महसूस करेंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। ऑफिस में साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा।
कन्या (Virgo)
आज किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से परहेज करें। घर से बाहर निकलना पड़े तो सावधानीपूर्वक ही निकलें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है।
तुला (Libra)
आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। बुद्धि-विवेक से सफलता आपके कदम चूमेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण साहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
लॉकडाउन में परिवार में सुखशांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। सभी कार्य फलीभूत होंगे।
धनु ( Sagittarius)
आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी, मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी, बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। धन लाभ और कार्यों में सफलता का योग है। नौकरी-व्यवसाय के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें।
मकर (Capricorn)
आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मक की ओर प्रेरित करेगी। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है।
कुंभ (Aquarius)
मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे।
मीन (Pisces)
आज रूका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए लाभकारी दिन है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। सिद्धि प्राप्त होगी। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। नकारात्मकता विचार मन में न आने दें।
Views: 4









