दरोगा की सर्विस रिवाल्वर से निकली गोली ने दूसरे दरोगा को सुलाया मौत की नींद
बुलंदशहर, 25 अप्रैल 2020। जिले के बीबीनगर थाने में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में,वहां तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह की, साथी दरोगा नरेंद्र सिंह की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली से मौत हो गयी। बताया गया है कि मृतक दरोगा विजेन्द्र सिंह शुक्रवार की रात अपने क्वार्टर पर थे। उसी दौरान करीब बारह बजे उनके साथी दरोगा नरेंद्र सिंह शौच के लिए उनके कमरे में गये थे। उसी दौरान उनकी सर्विस रिवाल्वर से अचानक फायर हो गया और गोली विजेंद्र सिंह के पेट में जा घुसी। गोली से घायल विजेंद्र सिंह को लहूलुहान स्थिति में नरेंद्र सिंह कार से निजी हॉस्पिटल ले गए और पैसे की व्यवस्था का बहाना बनाकर दरोगा नरेंद्र सिंह मौके से चम्पत हो गये। अस्पताल में घायल दरोगा विजेंद्र सिंह की मौत हो गई। मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के निवासी थे।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहां नरेंद्र सिंह के न मिलने पर एसएसपी ने रात में ही उनका लोकेशन ट्रेस कराते हुए उन्हें गाजियाबाद जिले के मसूरी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार करा लिया। सुनें एसएसपी की बाइट………
Views: 6









