चोरी के माल असबाब सहित दो गिरफ्तार

गाजीपुर,24 अप्रैल 2020। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने दो चोरों सहित चोरी का माल बरामद करने में
सफलता पायी है।
बताया गया है कि चोरी की घटनाओ के अनावरण के क्रम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के सलेमपुर कब्रिस्तान से दो संदिग्धों को अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर एक टच मोबाइल,तीन कीपैड मोबाइल,दो ईयर-फोन, दो मोबाइल चार्जर व एक इंटरलॉकिंग मशीन,दो सिलाई मशीन,एक प्रेस तथा दो कैंची बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक गुप्ता पुत्र नन्द किशोर गुप्ता व सोनू गुप्ता पुत्र स्व0 गनेश गुप्ता निवासीगण सलेमपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर रहे। चोरों को गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव के साथ आरक्षीगण रत्नेश कुमार सिंह,अरुण कुमार पासवान, अध्ययन गांधी व किरन त्रिवेदी रहीं


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply