चोरी की चार बैटरी सहित दो गिरफ्तार
गाजीपुर,24 अप्रैल 2020। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जमानियां थाने के देवरिया चौकी प्रभारी राजीव कुमार
त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को चार बैटरियों संग गिरफ्तार करने में सफलता पायी।
बताया गया कि जब पुलिस टीम शान्ति व्यवस्था व लाकडाउन ड्यूटी में मामूर थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पाह सैय्यदराजा में दो व्यक्तिय चार बैट्री के साथ नहर पटरी पर खड़े है। वे उन्हें कहीं ले जाकर बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर दोनो अभियुक्तों सहित चार बैट्री की बरामदगी की। सभी बैटरियां चोरी की रहीं। गिरफ्तार अभियुक्त गोलू मौर्या पुत्र सुनील मौर्या व मनीष यादव पुत्र राम कृत सिंह यादव निवासीगण चकमेदनी थाना-जमानियां जनपद -गाजीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेंज दिया।
Views: 6









