तेंदुओं का घातक हमला, तीन लोग घायल

बलरामपुर, 24 अप्रैल 2020। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र में बनकटवा रेंज के एक गांव में शुक्रवार दो तेंदुओं के हमले में वन विभाग के रेंजर सहित तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह जब किसान गेहूं की फसल काटने जा रहे थे तब गन्ने की खेत में दो तेंदुए दिखे। ग्रामीणों ने अपना बचाव करने के उद्देश्य से उन तेन्दुओं को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंचे वन विभाग और पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को वहां से हटा कर तेन्दुओं की खोज में जूट गये। उसी दौरान तेंदुओं ने हमला कर रेंजर रॉकेश सिंह यादव, वाचर राम किशुन सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। लोगों की मदद से सभी जख्मी लोगों को शिवपुरा सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।
वनाधिकारी रॉकेश मित्तल ने बताया कि तेन्दुओं की तलाश के लिये वन विभाग की दो टीमें लगायी गयी हैं तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिये पिंजड़ा और जाल भी लगवाया जा रहा है । उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घरों से न निकले और खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतें। वनाधिकारी ने कहा है कि रात में घरों के बाहर रोशनी अवश्य रखे ताकि वनजीव गाँवो में न घुसें।


Views: 8


Leave a Reply