पंचांग व राशिफल -21 अप्रैल 2020

पंचांग व राशिफल -21 अप्रैल 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी 29:38 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 10:11 तक
करण
विष्टि सकुना 16:25 तक 29:38 तक
वार मंगलवार
योग वैधृति 21:15 तक
सूर्योदय 05:52
सूर्यास्त 18:46
चन्द्रमा मीन राशि में
राहुकाल दोपहर 15:32 − 17:09
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:45

राशिफल
मेष
आज का दिन शानदार रहेगा। धन के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।

वृष
आज का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन
आज का दिन शुभ रहेगा और आप कर्ज चुकाने में कामयाब होंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आप व्यस्त रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा।

कर्क
आजका दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपको लोगों का बेहतर सहयोग मिलेगा। संतान की इच्छा पूरी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

सिंह
आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। हर काम को समय पर निबटाएंगे। विद्यार्थी सफल रहेंगे। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे।

कन्या
आज पुराने कामों को निपटाकर कुछ नया शुरू करने का दिन है। आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। दिन सुख-सुविधाओं के साथ गुजरने का संकेत है। साझेदारी में किए गए कारोबार लाभदायक रहेंगे। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे।

तुला
आज का दिन शुभ रहेगा। सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। आज कुछ घटनाएं आपके आने वाले कल पर असर डाल सकती है। आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।

वृश्चिक
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और आपका कौशल आपको पहचान दिलाएगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाएंगे। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

धनु
आज आपको तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। कुछ मामलों में आप विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। करियर या बिजनेस से जुड़ी कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं। कारोबार में आज बड़ा लाभ होगा। ऑफिस के काम में रूके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ
आज का दिन शुभ रहेगा। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों के लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। अपने करियर या बिजनेस में थोड़ा बड़ा टारगेट सोचना चाहिए। शाम का समय साथी परिवार के साथ गुजरेगा। संतान के विवाह को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

मीन
आज आपको अच्छी सूचना मिल सकती है। आपको अपने काम और अपनी योग्यता का पूरा फल मिल सकता है। आपके काम की तारीफ होगी। आपको नये प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। फिट रहने के लिए अपनी सेहत पर ध्यान दें।

Views: 124

Leave a Reply