मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर राजनीतिक हस्तियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

नई दिल्ली,20 अप्रैल 2020। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट की इलाज के दौरान एम्स दिल्ली में आज हुए निधन पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल,विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव कथा बसपा प्रमुख मायावती सहित राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तथा इस दुख की घड़ी में परिजनों व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Views: 59

Leave a Reply