इलाज के दौरान थानाध्यक्ष की मौत

गाजीपुर, 20 अप्रैल 2020। जिले के दुल्लहपुर थाने के थानाध्यक्ष विनय सिंह की लखनऊ में ईलाज के दौरान आज मौत हो गई। दुल्लहपुर थाने के उपनिरीक्षक मनोज तिवारी के अनुसार विनय सिंह मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के सोनाही गांव के निवासी थे।
बताया गया कि 14 अप्रैल को अचानक उनकी तबियत खराब हुई थी और वह टाइफायड रोग की चिकित्सा के लिए वाराणसी गए थे। स्थिति गम्भीर होने पर वहाँ से चिकित्सों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। विनय सिंह के मौत की खबर से जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply