दुःखद ! मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पिता  आनंद सिंह बिष्ट का निधन

नई दिल्ली,20 अप्रैल 2020। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने 89 वर्ष की अवस्था में आज लम्बी बिमारी के बीच दिल्ली के एम्स में अपनी अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह दुःखद समाचार करीब पूर्वांह 10:44 बजे उस समय मिला,जब वह अपनी टीम 11 की साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे। एम्स के एक डॉक्टर के अनुसार आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन,निम्न रक्तचाप और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांचोपरांत रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को अस्वस्थता की अवस्था में 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रख गया था। इससे पूर्व कल रविवार को उनका डायलिसिस भी किया गया था।

बताते चलें कि उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गावं के निवासी आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड
के फारेस्ट रेंजर पद से 1991में सेवानिवृत्त हुए थे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच जून 1972 को उनके पुत्र के रूप में जन्म लिया था।उनका नाम अजय सिंह बिष्ट रखा गया । बचपन में ही अजय सिंह बिष्ट महंत अवैद्यनाथ के सम्पर्क में आकर गोरखपुर चले आये।उन्होंने बाइस वर्ष की उम्र में 1994में दीक्षा ली थी। बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उत्तराखंड के उनके गांव पंचूर लाया जा रहा है।वहां कल शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

    <span style="color:rgb(34,34,34); font-family:" notosans"; font-size:18px; font-style:normal; font-variant-ligatures:normal; font-variant-caps:normal; font-weight:400; letter-spacing:normal; orphans:2text-indent:0px; text-transform:none; white-space:normal; widows:2; word-spacing:0px; -webkit-text-stroke-width:0px; background-color:rgb(255,255,255); text-decoration-style:initial; text-decoration-color:initial; display:inline!important; float:none; text-align:left;">मुख्यमंत्री  ने अपने पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  पूज्य पिताजी के कैलाशवासी होने पर मुझे भारी दुख एवं शोक है.... अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, परन्तु वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने के कर्तव्यबोध के कारण मैं न कर सका। मैं कल 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता और महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नहीं ले पा रहा हूं। पूजनीया मां, पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से भी अपील है कि वे लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार के शामिल हों। पूज्य पिताजी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं..... लॉकडाउन के बाद दर्शनार्थ आऊंगा</span>....।

Views: 97

Leave a Reply