चोरी की बाइक संग एक अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर, 19 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस संक्रमण रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने एक चोरी की अवैध बाइक संग चालक को धर दबोचा।
बताया गया कि थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ, क्षेत्र के दुबिहा मोड़ (लट्टडीह) पर उच्च अधिकारियों के निर्देशन के तहत वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान रेलवे क्रासिंग लट्ठूडीह की तरफ से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल काले रंग पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसे देखकर हमराहियान कर्मचारी द्वारा रुकने के लिये इशारा किया। हम पुलिस वालो को देखकर चालक घबड़ाकर अचानक गाड़ी की स्पीड बढाकर भागना चाहा कि हिकमत अमली से मोटर साईकिल सवार को घेर कर रोक लिया गया। जामा तलाशी लेते हेतु गाडी की कागजात तलब करते हुए नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम राधेश्याम राजभर पुत्र सुरेश राजभर निवासी ग्राम पाहपट्टी खास चाड़ी थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर बताया। बाइक का पंजीकरण नं.जब चेक किया गया तो, चेसिस व इंजन नं. से मेल नहीं हो रहा था। जब मोबाइल एप से उक्त चेसिस नं. व इंजन नं. को चेक किया गया तो वाहन का रजि0नं0 UP 6151042 प्रदर्शित हुआ। नम्बरप्लेट पर अंकित नम्बर व चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर मे भिन्नता पाये जाने के सम्बन्ध मे पूछने पर चालक बताने लगा कि यह गाड़ी चोरी की है। छिपाने के लिये फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चला रहा था।
पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेंज दिया।
Views: 5









