सहाराश्री ! सुब्रत राय सहारा ने धैर्य के साथ लाक डाउन और सरकार के निर्देशों का पालन करने की दी सीख

गाजीपुर,19 अप्रैल 2020। देश के लाखों परिवारों के रहन-सहन, जीवन पालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे “सहारा इंडिया परिवार” के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा ने चलचित्र संदेश के माध्यम से देशवासियों को सम्बोधित करते हुए आगाह किया है कि कोविड 19 के खिलाफ संघर्ष सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि वह हर देशवासी की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती का सामना हमें एक साथ एकजुट होकर करना होगा। लाक डाउन के निर्णय की सराहना करते उन्होंने कहा कि विश्व के हालातों को देखते हुए देश की सरकार द्वारा राष्ट्रहित में लिया गया यह निर्णय बहुत ही जरूरी था। उन्होंने लोगों से धैर्य के साथ लाक डाउन और सरकार के निर्देशों का पालन करने एवं सामाजिक दूरी हर परिस्थिति में बनाकर रखने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति सदैव भावनात्मक रही है और आज इंसान और इंसानियत दोनों खतरे में है।कोरोना के खतरे से सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि आप तन,मन,धन से इस संघर्ष को जीतने में सहयोग करें। उन्होंने अनुरोध किया कि डाक्टर, नर्स, पुलिस कर्मी ये हमारे कर्मवीर योद्वा हैं जो अपना जीवन जोखिम में डालकर हमारे लिए लगातार लड़ रहे हैं। इनके कामो में हमें सहयोग प्रदान कर इनकी मदद करनी चाहिए।


       रिपोर्ट - शशिकान्त शर्मा

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply