तुक्का फजीहत !किन्नरों ने निकाली पुलिस की हेकड़ी
गाजीपुर,19 अप्रैल 2020। लाकडाउन के दौरान साग सब्जी खरीदने निकले बाइकसवार किन्नरों को रोककर उनकी फजीहत करना जंगीपुर पुलिस को को भारी पड़ गया।
बताया गया कि बिरनो थाना क्षेत्र के डाड़ी गाँव से एक बाइक पर सवार होकर तीन किन्नर जंगीपुर बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे। जब उनकी बाइक जंगीपुर के यादव मोड़ के पास पहुंची तो वहां ड्यूटी पर तैनात थाने के उपनिरीक्षक अश्वनी दुबे ने उनकी बाइक को रोककर लकडाउन के उलंघन की बात कहकर बाइक का चालान करने को कहा। इसी बीच किन्नरों ने बताया की वे सब्जी लेने आये हैं और सब्जी मंडी से सब्जी लेकर वापस लौट जायेंगे। इसके बावजूद दरोगा कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए और बाइक का चालान कर दिया। इससे क्षुव्ध किन्नरों व दरोगा के बीच कहासुनी होने लगी। किन्नरों का कहना था कि दरोगा ने किन्नर सोनी का एंड्राइड मोबाईल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया इससे आक्रोशित किन्नरों ने वहीं अपने कपड़े उतारकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।इससे वहां भगदड़ मच गयी और मामले की नजाकत को समझकर दरोगा वहां से रफूचक्कर हो गये।
इसके बाद भी किन्नरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने फोन करके अपने अन्य साथियो को मौके पर बुला लिया और थाने पर पहुंच कर एसआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे।
थानाध्यक्ष जंगीपुर ने किन्नरों की सारी बातें सुनने के बाद उनकी मोबाईल को ठीक कराने व बाइक की कटी हुई चालान को निरस्त करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की बात बताते हुए सचेष्ट रहने की सीख दी और बचाव हेतु किन्नरों को फेसमास्क भी दिया।
Views: 2









