पंचांग व राशिफल – 20 अप्रैल 2020

पंचांग व राशिफल – 20 अप्रैल 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 27:13 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 07:12 तक
करण
गारा वणिजा 13:58 तक 27:13 तक
वार सोमवार
योग इंद्र 20:21 तक
सूर्योदय 05:54
सूर्यास्त 18:45
चन्द्रमा मीन राशि में
राहुकाल सुबह 07:30 − 09:06
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:54 − 12:45

राशिफल
मेष
आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। आपकी कार्यकुशलता मजबूत होगी लेकिन अपने व्यवहार पर ध्यान दें और साथ काम करने वाले लोगों को महत्व दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृष
आप के भीतर सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। परिवार के लोग आप की बात सुनेंगे। आपकी स्थिति मजबूत होगी। इनकम बढ़िया रहेगी। फेसबुक, टि्वटर और टिक टॉक पर अधिक समय बिताएंगे।

मिथुन
आज के दिन आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपकी मेहनत सफल होगी और आपको धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कर्क
सेहत मजबूत रहेगी और पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी कर्मठता और आपके आत्मविश्वास से कामों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपका दायित्व बढ़ेगा।

सिंह
आज पुरानी समस्याओं पर ध्यान दें। यदि कोर्ट में कोई मुकदमा लंबित है तो उस पर विचार करें। मानसिक तनाव थोड़ा अधिक रहेगा, इसलिए मनोरंजन करें।काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या
अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की कोई बड़ी योजना पर काम करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी बुद्धि आपके काम आएगी। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं।

तुला
आज के दिन कामों में अति व्यस्तता के चलते आप काम के बोझ और मानसिक तनाव का अनुभव होगा। दांपत्य जीवन में कठोरता से बचें। शांति से काम लें। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करने पर जोर देना होगा।

वृश्चिक
सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें, यह आपको दिक्कतों में डाल सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छा समय मिलेगा। आप कोई कविता लिखकर उन्हें खुश रखने की कोशिश करेंगे। व्यापार के लिए दिन अच्छा है।

धनु
आज अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ बातचीत होगी और रिश्तों पर पड़ी धूल छुटाने की कोशिश करेंगे। किसी का अधिक बातूनी रवैया आपको परेशान कर सकता है। काम के सिलसिले में आपको कुछ नए सिरे से काम करना फायदा देगा।

मकर
आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। परिवार और काम के बीच तालमेल बिठा कर रखेंगे। काम के सुखद नतीजे हासिल होंगे। व्यापार तेज गति से आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे। परिवार के छोटे सदस्य आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

कुंभ
आज आपको धन मिल सकता है, जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। आपका मन खुश होगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आप का मनोबल अच्छा रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी।

मीन
आज सेहत व इरादों में दृढ़ता रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी बढ़िया चलेगी। व्यापार करने वालों को भी व्यापार में लाभ होगा, मन हर्षित होगा। आप का दिनमान अच्छा बीतेगा।

Views: 93

Leave a Reply