जी उठी मृत महिला, मचा हड़कम्प, डाक्टर पर मुकदमा

दक्षिण अमेरिका, 16 अप्रैल 2020। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका के पैराग्वे ( Paraguay )के कोरोनेल ओविडो शहर (coronal oviedo) के डाक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसके चलते डाक्टर व अस्पताल को जलालत झेलनी पड़ी है।
यह घटना उस समय सामने आयी, जब डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित महिला श्मशान में उठ खड़ी हुई। इससे पूर्व उसका इलाज कर रहे डाक्टर ने उस महिला को मृत घोषित कर, उसके शव को बॉडी रखने वाले बैग में रखकर उसके पति को सौंप दिया था। मृतका के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये जहां बैग में अचानक हलचल होने पर जब बैग खोला गया तो महिला उठकर खड़ी हो गई।
उल्लेखनीय है कि सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित छियालीस वर्षिया महिला ग्लेडिस राँड्रिग्ज (Gladys Rodriguez) का रक्तचाप बढ़ने के बाद उसे शहर के सैन फर्नांडो (San Fernando)
अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां की स्थानीय पुलिस के अनुसार महिला को सुबह 9:30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था और वहां उसका इलाज डा.हरिबेरटो वेरा (Heriberto Vera)कर रहे थे। इलाज के 2 घंटे बाद में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया अर्थात इलाज करने के बाद डॉक्टर बेरा ने सुबह 11:20 बजे महिला को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने मृतका के पति मैक्सिमिनो ड्वार्टे फरेरा (Maximino Duarto Ferreira) और बेटी सैंड्रा (Sandra)को दुखद समाचार देते हुए मृतक शरीर को उन्हें सौंप दिया था। चिकित्सकों में परिवार वालों को उसकी मृत्यु का कारण सर्वाइकल कैंसर ही बताया था। इसके बाद शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी,तभी शव रखे बैग में हलचल होने पर जब उसे खोला गया तो महिला जीवित पायी गयी।
यह देखकर वहां उपस्थित लोग स्तब्ध रह गये।
तथाकथित मृतका के पति ने महिला को श्मशान घाट से निकालकर दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया।
इस घटना को लेकर डाक्टर की काफी फजीहत हुई। परागुआ के एक टीवी चैनल पर बात करते हुए महिला का पति अस्पताल पर भड़क उठा। उसने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनकी पत्नी के शव को ऐसे दे दिया जैसे उसकी जान की कोई कीमत ही ना हो, उसके साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया और मृत्यु प्रमाण पत्र देकर हमें जाने को कह दिया गया।
पति ने कहा कि हमने अस्पताल व डाक्टर पर भरोसा किया था इसलिए हम वहां गए थे। उन्होंने उसे मृत घोषित कर अंतिम संस्कार के लिए घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी को मृत बताकर,मृत्यु प्रमाण पत्र देकर अस्पताल से बाहर करने वाले डॉक्टर पर अपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

सूत्र : “दि सन न्यूज यू.के.”

Views: 87

Leave a Reply