पुलिया की दीवार गिरने से अधेड़ की मौत

बलिया, 16 अप्रैल 2020। क्षतिग्रस्त पुलिया की दीवार अचानक धराशायी होने से गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल संध्या समय ग्राम पंचायत पाण्डेयपुर के देवकी छपरा निवासी चालीस वर्षीय राजू हाशमी पुलिया के नीचे पानी से हाथ धो रहा था। उसी दौरान पुलिया की एक दीवार उपर से अचानक उसके ऊपर आ गिरी। राजू दीवार के मलबे में बुरी तरह दब गया। इससे राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply