हौशिला अन्वेषी की रचना
,,,,,,,,,,,,,मीडिया,,,,,,,,,,
सच्ची खबर बताओ भारत ।
अब तो झूठ हटाओ भारत ।।
गाते गाते नाश कर दिए ।
ज्यादा मत भरमाओ भारत ।।
क्या करना था क्या कर डाले।
अब मत गाल बजाओ भारत ।।
सच्चाई को मार रहे हो ।
अब मत अधिक छिपाओ भारत ।।
खबर बाँट कर राज कर रहे ।
बेमतलब मत गाओ भारत ।।
नैतिकता की ओर झुको तुम ।
सच्ची खबर दिखाओ भारत ।।
इतना बड़ा गलत लाए हो।
जल्दी इसे हटाओ भारत ।।
सत्य बोलने की आदत को ।
जल्दी से अपनाओ भारत ।।
पागल के पीछे दौड़े हो ।
आज यहीं रुक जाओ भारत ।।
हरिश्चंद्र की इस धरती पर ।
अब मत पाप बिछाओ भारत ।।
माना तुम बिल्कुल गुलाम हो ।
खतरा जरा उठाओ भारत ।।
खुद ज़मीर को आगे करके ।
साहस तुम दिखलाओ भारत ।।
पागलपन की राह बदल दो ।
सज्जनता को लाओ भारत ।
तुम जागोगे हम जागेंगे ।
जागरूक बन जाओ भारत ।।
<strong>अन्वेषी</strong>
Views: 6









