तेंदुए ने किया घायल, ग्रामीणों ने घेरकर मारा
गाजीपुर,12 अप्रैल 2020। जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुण्डी ग्राम पंचायत में आज सुबह करीब नौ बजे तेंदुए ने हमला कर तीन लोगों के घायल कर दिया है। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
बताया गया है कि महेंद्र भारद्वाज अपने पम्पिंग सेट पर खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहा था और पम्पिंग सेप पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने जब तेंदुआ को खेतों में देखा तो वे शेर शेर चिल्लाने लगे।
आवाज सुनकर महेन्द्र ने उधर देखा तो गेहूँ के खेत में उसे जानवर की आहट लगी। महेन्द्र लाठी लेकर गेहूं के खेत की ओर दौड़ा, उसी समय तेंदुआ ने महेन्द्र पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर चारों ओर खेतों में मौजूद किसान दौड़ते हुए वहां पहुंचे,तो तेंदुए ने दो अन्य लोगों को भी घायल कर दिया।भारी संख्या में लोगों को आता देख तेंदुआ भागकर छिप गया। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।वन विभाग के लोगों वहां तेंदुए की उपस्थिति मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि तेंदुआ यहां नहीं है,जबकि ग्रामीण अपनी बात पर अडिग रहे। आजिज आकर दोपहर के वक्त काफी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने खेतों में छिपे तेंदुए की खोज शुरू कर दी। भीड़ देखकर तेंदुआ एक खेत से निकलकर जान बचाकर भागा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसका काफी देर तक पीछा किया और अन्त में उसे घेरकर लाठी डण्डे से पीटकर अधमरा कर दिया। घायल हुए तेंदुए की मौत हो गयी। तेंदुआ के हमले से घायल तीन लोगों में से एक को जिला चिकित्सालय भेंजा गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति तीव्र रोष रहा।उनका कहना रहा कि पूर्व में भी जंगीपुर क्षेत्र के देवकठिया में तेंदुआ दिखाई दिया था और एक व्यक्ति को जख्मी किया था।इसके बाद कठवा मोड़ के नगवा नवपुरा गांव के करीब एक माह पूर्व तेंदुए ने गांव के युवक जितेंद्र यादव 18वर्ष को घायल किया था। दो दो क्षेत्रों में तेंदुआ देखे जाने के बाद भी वन विभाग की कुम्भकर्णी निद्रा नहीं टूटी थी। आज तिसरी घटना के बाद वन विभाग की टीम तत्परता दिखाने के लिए तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची थी।
पुलिस व वन विभाग की टीम छानबीन में जुटी हुई है।देखें वीडियो…….।।रिपोर्ट – नीरज याद – उमेश कुशवाहा
Views: 9









