घरों में ही मनाएं आम्बेडकर जयंती – मायावती
लखनऊ, 12 अप्रैल 2020। बसपा अध्यक्ष मायावती ने रविवार को बसपा कार्यकर्ता से आगामी 14 अप्रैल को लॉकडाउन का पालन कर अपने घरों में ही आम्बेडकर जयंती मनाने की अपील की।
मायावती ने ट्वीट में अम्बेडकर के अनुयायियों और बसपा कार्यकर्ताओं से कहा, ‘वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी से अपील है कि सरकारी पाबन्दियों का सख़्ती से अनुपालन करते हुए, अपनी रगों में बसने वाले बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर की जयन्ती को अपने-अपने घरों में ही मनायें। यही बेहतर होगा।’
मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘मानवतावादी सोच/कर्म एवं आजीवन कड़ा संघर्ष/त्याग की प्रतिमूर्ति और देश को अनुपम समतामूलक संविधान देने वाले परमपूज्य बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर अपने अनुयायियों और ख़ासकर बसपा के लोगों के लिए हर मायने में प्रेरक, कर्म और धर्म भी हैं।’’
Views: 5









