विधान परिषद चुनाव स्थगित
नई दिल्ली, 04 अप्रैल 2020।अदृश्य हमलावर और वैश्विक महामारी के चलते भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार तथा उत्तर प्रदेश के विधान परिषद शिक्षक और स्नातक निर्वाचन, 2020 को स्थगित कर दिया है।
इसके अन्तर्गत बिहार में चार खण्ड स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें तथा उत्तर प्रदेश में पांच खण्ड स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें हैं। इन सभी सीटों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल 6 मई 2020 को समाप्त हो रहा है। नियमानुसार उपरोक्त सभी सीटों पर चुनाव प्रक्रिया इसी माह में पूर्ण करायी जानी थी।
इस सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है। बताया गया है कि चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए अधिसूचना जारी करने, नामांकन करने, नामांकनों की जांच तथा नाम वापसी तथा प्रचार के लिए 4 सप्ताह का समय लगता है।
कोरोना वायरस के कारण लाकडाउन के चलते वर्तमान समय में चुनाव प्रक्रिया इस माह में सम्भव नही है। इसलिए केन्द्रीय चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324, सहपठित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-16 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश दिये हैं कि विधान परिषद की इन सीटों पर चुनाव प्रक्रिया परिस्थितियों की समीक्षा के बाद अगले आदेशों से शुरू की जाएगी। देखें आदेश……..


Views: 3









