रबी ! कम्बाईन हार्वेस्टर को पांच श्रमिकों के साथ आने की अनुमति
सुलतानपुर 04 अप्रैल 2020। भारत सरकार द्वारा रबी फसलों की कटाई सुनिश्चित करने हेतु अन्य राज्य यथा-पंजाब, हरियाणा से आने वाले कम्बाईन हार्वेस्टर को भी अधिकतम 05 श्रमिकों के साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आने की अनुमति प्रदान की गयी है, जिससे वे प्रदेश में किसानों के रबी फसल की समय से कटाई में अपना योगदान दें सकें। जिलाधिकारी सी. इन्दुमती ने बताया कि शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि
उन्होंने उपरोक्त दिशा निर्देश के क्रम में रबी फसलों की काटाई सुनिश्चित करने हेतु अन्य राज्यों यथा- पंजाब, हरियाणा से आने वाले कम्बाईन हार्वेस्टर को भी अधिकतम 05 श्रमिकों के साथ जनपद में आने की अनुमति प्रदान की है।
Views: 3
Advertisements









