कोरोना ! तीन मरीजों के चलते बढ़ी चौकसी

गाजीपुर,04 अप्रैल 2020। दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे जमातियों ने मानवता को ताख पर रखते हुए आखिरकार जिले को कोरोना की आग में झोंक ही दिया। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब तीन हो गयी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्य के अनुसार संक्रमण के सम्भावित लोगों की कोरोना जांच के लिए सैम्पल वाराणसी भेजे गये थे। जांचोपरांत कल रात 11 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनमें से दो रिपोर्ट पॉजिटिव और नौ रिपोर्ट निगेटिव है।
पॉजिटिव रिपोर्ट धारी दोनों मौलाना मस्जिद में मिले जमातियों में से ही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के महुआबाग की मस्जिद में क्वारंटाइन किये गये ग्यारह जमातियों में से संदिग्ध दो बिमार मौलानाओं के सैम्पल जांच हेतु भेंजे गये थे। सक्रिय जिला प्रशासन ने सख्ती एख्तियार करते हुए पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करा दिया था। वाराणसी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उनमें से एक की रिपोर्ट पाजीटिव मिलते ही कल जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो उठा था और आनन फानन में मस्जिद में मौजूद अन्य नौ जमातियों के सैम्पल भी जांच के लिए भेंज दिया था। इसके उपरांत प्रशासन ने पूरे महुआबाग क्षेत्र को ही सील कर सारी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। प्राप्त रिपोर्ट में दो पॉजिटिव, छह की निगेटिव तथा एक रिपोर्ट पेंडिंग है। इस तरह अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply