पंचांग व राशिफल – 04अप्रैल 2020

पंचांग व राशिफल – 04अप्रैल 2020


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी 22:26तक
नक्षत्र अश्लेषा 17:00 तक
करण
तैतिल
गारा
13:51 तक
24:55 तक
वार शनिवार
योग धृति 10:14 तक
सूर्योदय 06:11
सूर्यास्त 18:36
चन्द्रमा कर्क राशि में
राहुकाल सुबह 09:17 − 10:15
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:48

राशिफल
मेष
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

वृषभ
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ्य रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

कर्क
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता हैं। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

तुला
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

वृश्चिक
क्या करूं, क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा।

धनु
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर
जो करना चाहिए, वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।

कुंभ
कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन
अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। समय पर कार्य करना सीखें।

Views: 3


Leave a Reply