कोरोना के मद्देनजर आयुक्त व आईजी ने बांटी खाद्य सामग्री और लिया जायजा

गाजीपुर,03 अप्रैल 2020। आयुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल तथा पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी रेंज विजय सिंह मीणा द्वारा शुक्रवार थाना सैदपुर क्षेत्रार्न्तगत गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को खाना, खाना बनाने के लिए राशन एव अन्य खाद्य सामग्री वितरित किया गया।


उच्चाधिकारियों द्वारा जिले में विभिन्न जगहों पर क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों से मुलाकात कर उन्हें फल व आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया तथा उनके स्वास्थ्य और उनको मिल रही सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली गई। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में बने कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा लोगों द्वारा अपनी मदद के लिए आ रहे फोन कॉल्स के बारे में जानकारी ली गई।

इसके उपरांत उन्होंने जिला अस्पताल गाजीपुर में बने कोरोना वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां तैनात डॉक्टरों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य तथा पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह पूरे समय मौजूद रहे।

Views: 2

Advertisements

Leave a Reply