अफवाह फैलाने का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर,03 अप्रैल 2020। थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने क्षेत्र से आईटी एक्ट के वांछित अपराधी को पकड़ने में सफलता पाई है। बताया गया कि पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहद थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दिव्य प्रकाश सिंह की टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र मे भ्रमणशील थी। उसी दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुबिहां बाजार के रामलीला मैदान के पास से वांछित अभियुक्त को घेरा बन्दी कर धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त भीम राजभर पुत्र लक्ष्मण राजभर निवासी नेवादा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर है,जिसने फेसबुक पर अफवाह फैलाने हेतु गलत विडियो पोस्ट किया गया था। पुलिस ने तलाशी में उसके पास से सैमसंग मोबाइल 4जी सिल्वर कलर मिला। जिसको खोल कर देखा तो उसमें आईडिया कम्पनी का मो.नं. 7084740500 व जियो नं.8219090214 पाया गया। उसके सम्बन्ध में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इसी मोबाईल से अफवाह फैलाने हेतु फेसबुक पर पोस्ट किया था। पुलिस ने मुकदमा अ.स. 44/20 धारा 505 आईपीसी व 67(क)आईटी एक्ट के तहद चालान कर अभियुक्त को जेल भेंज दिया।


Views: 4


Leave a Reply