करोना ! सील हुआ महुआबाग

गाजीपुर, 03 अप्रैल 2020। जिले के महुआबाग क्षेत्र की मस्जिद में क्वारंटाइन किये गये जमातियों में से एक मौलाना के कोरोना पाजिटिव मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय मोड पर पहुंच गया।
जिला प्रशासन ने सख्त कारर्वाई करते हुए आज शहर के मिश्रबाजार- महुआबाग क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है। उस क्षेत्र में पहुंचने के सभी रास्ते बंदकर दिये गए हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज से लौटकर जिले में आये तबलीगी जमात के लोगों की जांच में गुरुवार को गाजीपुर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। इसकी पुष्टि के बाद से हड़कंप मच गया था।
बताते चलें कि देहरादून निवासी जिस मौलाना की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह मौलाना 11 लोगों के साथ मंगलवार को एक मस्जिद में पकड़े गये थे। ये लोग दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन की जमात में शामिल होने के बाद गाजीपुर पहुंचे थे और फिर धीरे से शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में पहुंचे। सभी 11 लोगों को मंगलवार को प्रशासन द्वारा मस्जिद में ही क्वॉरेंटाइन किया गया था। मेडिकल टीम ने सभी जमातियों की थर्मल स्क्रीनिग की और सभी जमातियों को लॉकडाउन में वहीं रहने तथा कहीं बाहर न जाने की हिदायत दी थी। उसमें दो लोगों की स्थिति सामान्य नहीं थी। आरम्भिक इलाज के साथ उनकी कोरोना जांच के लिए सैम्पल वाराणसी भेंजा गया था। जांचोपरांत कल उसमें से एक मौलाना की रिपोर्ट पाजिटिव पायी गयी। इस रिपोर्ट के बाद जिले में हड़कम्प मच गया क्योंकि इसके पूर्व जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं था। इसके बाद आननफानन में बाकी अन्य जमातियों के सैम्पल भी जांच के लिए भेंजे गये हैं।
कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन सक्रिय मोड पर आ गया और रात में ही शहर के महुआबाग मस्जिद क्षेत्र सहित शहर के पूरे क्षेत्र को भी सेनेटाइज किया गया था।


रिपोर्ट – रामजन्म कुशवाहा और शिवम राय

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply