कोरोना ! विभिन्न जिलों से आये जमातियों को किया गया क्वारेंटाइन

गाजीपुर, 01 अप्रैल 2020। अपनी कौम की जानकारी व प्रचार-प्रसार के लिए तबलीमी जमातों से आये लोगो को जिले में क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 जमातियों को सदर कोतवाली के विश्वेश्वरगंज स्थित मस्जिद में क्वारंटाइन करा दिया गया है। वहां सभी लोगों की मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद सभी जमातियों को लॉकडाउन में वहीं रहने को तथा कहीं बाहर न जाने की हिदायत दी गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंची मेडिकल टीम ने सभी जमातियों की थर्मल स्क्रीनिग की। डा. कुशवाहा ने कहा कि उनको आवश्यकता अनुसार दवा दे दी गयी है। यदि आवश्यकता हुई तो उनका स्वैब परिक्षण के लिए वाराणसी भेजा जाएगा। कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा निगरानी भी रखी जा रही है और साथ ही इनके सम्पर्क में आये लोगों की भी तलाश की जा रही है।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन की जमात में शामिल होने के बाद गाजीपुर शहर पहुंचे 11 लोगों को चिन्हित किया गया। उन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया है। इनमें तीन सहारनपुर के जबकि आठ देहरादून के हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गुजरात की जमात से आए 14 अन्य लोगों को भी चिन्हित किया गया है और उन्हें सेवराई में क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। सभी की चिकित्सकीय जांच हो रही है और उनकी स्थिति ठीक है। इनके सम्पर्क में आये लोगों की भी तलाश की जा रही है। सुनें पुलिस अधीक्षक की बाइट —


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply