पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक” वाराणसी जोन के जिलों में कर रहा खाद्यान्न वितरण
वाराणसी, 01अप्रैल 2020।”कोविड-19″ वैश्विक महामारी की रोकथाम हेतु केन्द्र सरकार द्वारा किये गये “सम्पूर्ण लॉक डाउन” के फलस्वरूप दैनिक मजदूरों,कामगारों व गरीब परिवारों आदि के समक्ष जीवन यापन की उत्पन्न हुई समस्या के समाधान के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन द्वारा वाराणसी जोन के सभी 10 जिलों में”पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक” संचालित कराया गया है। इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं, व्यापारियों आदि से सहयोग प्राप्त कर प्रतिदिन फूड पैकेट व खाद्यान्न सामग्री जरूरतमंदों को वितरित कराया जा रहा है। गत 27 मार्च से 30मार्च तक वाराणसी जोन के 10 जनपदों में “पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक” में कुल 90 हजार फूड पैकेट प्राप्त हुये, जिन्हें जरूरतमंदों में वितरित कराया गया, इसके अतिरिक्त 1015 कुन्तल गेहूं/आटा, 1208 कुन्तल चावल, 159 कुन्तल दाल, 437 कुन्तल आलू, 25 कुन्तल चीनी, 6296 लीटर तेल, 117 कुन्तल नमक तथा 217 कुन्तल अन्य प्रकार के राशन प्राप्त हये, जिनको 64,395 परिवारों में वितरित कराया गया। उक्त के अतिरिक्त काफी मात्रा में मसाला, नमकीन, बिस्कुट, ब्रेड, साबुन, चायपत्ती, दवा, मास्क, सेनेटाइजर तथा पानी की बोतल इत्यादि का भी वितरण किया गया। उक्त संचालित “पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक” हेतु “मुथुट फाइनेन्स कम्पनी के जीएम मार्केटिंग अभिनव अय्यर द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन से सम्पर्क कर 04 लाख रूपये की सहायता राशि जोन के 10 जनपदों में नियुक्त शाखा प्रबंधक के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। जनपद वाराणसी में आज अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन व वाराणसी पुलिस के अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे खरबूजा शहीद, नटिनिया दाई, टकटकपुर आदि स्थानों पर खाद्यान्न पैकेट का वितरण किया गया।जोन वाराणसी के जनपदों से अपर पुलिस महानिदेशक व अन्य अधिकारीगण के सीयूजी नम्बर पर जरूरतमंद व्यक्तियों द्वारा फोन करके फूड पैकेट/ सामग्री प्राप्त कराने के अनुरोध प्राप्त हो रहें हैं। ऐसे व्यक्तियों को फूड पैकेट आदि पुलिस अधिकारियों के माध्यम से प्रदान कराया जा रहा है, ऐसे व्यक्तियों में से रामलखन मौर्या पुत्र श्री मोहन मौर्या, निवासी -ढेलवरिया, चौकाघाट, थाना-जैतपुरा वाराणसी के अनुरोध पर 25 परिवारों को फूड पैकेट उपलब्ध कराये गये तथा राजकुमार मौर्या प पुत्र श्री राम लखन मौर्या, निवासी महमूरगंज, थाना-सिगरा के अनुरोध पर 05 परिवारों को फूड पैकेट प्राप्त कराये गये। इसी प्रकार अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों के अनुरोध पर फूड पैकेट/खाद्यान्न उपलब्ध कराये गये।
Views: 1









