पंचाग व राशिफल – 06 मार्च 2020

पंचाग व राशिफल – 06 मार्च 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी 11:43 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 10:32 तक
करण
विष्टि बावा 11:43 तक 22:38 तक
वार शुक्रवार
योग सौभाग्य 07:28 तक
सूर्योदय 06:44
सूर्यास्त 18:20
चन्द्रमा कर्क राशि में
राहुकाल सुबह 11:05 − 12:32
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:09 − 12:55

राशिफल
मेष
मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

वृषभ
पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यपार में परिवर्तन के योग है। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन
अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कर्क
अपने सहकर्मियों से बातों में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

सिंह
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

कन्या
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

तुला
दिन की शुरुआत में आलस्य के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव।

वृश्चिक
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

धनु
आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

मकर
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय स्व भूमि संबंधी कार्य रुखा हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

मीन
कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

Visits: 84

Leave a Reply