पंचाग व राशिफल – 09 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 09 फरवरी 2020


पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 13:01 तक
नक्षत्र आश्लेषा 19:38 तक
करण
बावा
बालवा 13:01 तक 23:24 तक
वार रविवार
योग सौभाग्य 15:24 तक
सूर्योदय 07:08
सूर्यास्त 18:01
चन्द्रमा कर्क राशि में
राहुकाल संध्या 16:40 − 18:01
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

राशिफल
मेष
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आयेगी।

वृषभ
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

मिथुन
सोचने समझने की शक्ति में कमी आयेगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

कर्क
परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा। संयम से काम लें। लाभ के लिए आज मौन धारण करें।

सिंह
समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।

कन्या
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।

तुला
अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखेगा। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है।

वृश्चिक
समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आयेगी। व्यापारिक व्यस्यतता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग टालें।

धनु
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आयेगा।

मकर
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होगी। आज धन लाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

कुंभ
समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

मीन
सोचते कुछ हैं, होता कुछ है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाये लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply