खेत में मिला किशोरी का शव,दुष्कर्म की आशंका

बाराबंकी, 08 फरवरी 2020। जिले के रामनगर थाना क्षेत्रांतर्गत एक 12 वर्षीया किशोरी का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। देर रात हुई इस वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी समेत अनेकों अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर मातहदों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीया किशोरी अपने खेत में लगी फसल की रखवाली करने के लिए कल घर से निकली थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों द्वारा उसकी खोज शुरू की गई। अपने खेत पर न मिलने पर परिजन व ग्रामीण आस पास उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान बालिका का शव पड़ोस के खेत में पड़ा मिला।
एसपी श्री चतुर्वेदी का कहना है कि घटना काफी गंभीर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मौके पर बालिका के आसपास मौजूद खून के निशान को देख दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply