आत्महत्या !फंदे पर झूली महिला आरक्षी

आजमगढ़, 08 फरवरी 2020। जिले के फूलपुर कोतवाली पुलिस में तैनात महिला आरक्षी पूजा सिंह ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षी पूजा सिंह कल शुक्रवार देर रात तक जब कोतवाली में ड्यूटी पर नहीं आयीं तो सिपाही उनके कमरे पर बुलाने के लिए गये। वह फूलपुर कस्बे में स्थित स्टैट बैंक की शाखा के पास किराए के एक मकान में रहती थी। सिपाहियों ने उनका कमरा भीतर से बंद पाया और काफी देर तक खटखटाने व आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर का दृश्य देखकर लोग हक्का बक्का रह गये। कमरे में आरक्षी पूजा सिंह फांसी के फंदे पर लटकी मृत मिली। चंदौली जिले के चकिया गांव की निवासी पूजा सिंह उम्र 24वर्ष 2018 में आरक्षी के पद पर तैनाती हुई थी। उन्हें फरवरी 2019 में फूलपुर कोतवाली में तैनात किया गया था। सिपाहियों ने इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह, एएसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ फूलपुर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया।


Views: 7


Leave a Reply