पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण

गाजीपुर,07 फरवरी 2020। पुलिस लाइन मैदान पर आज पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत परेड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने टर्नआउट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें आरक्षियो कप्रशिक्षण पर जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली और शस्त्रों के रख रखाव के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही यू0पी0 112 से सम्बन्धित वाहनों का निरीक्षण करते हुए आरटीसी के मेस व बैरक तथा जिला पुलिस के मेस का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply