पंचाग व राशिफल – 02फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 02फरवरी 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 20:00 तक
नक्षत्र भरणी 23:07 तक
करण बावा बालवा 20:00 तक 32:48 तक
वार रविवार
योग शुक्ला 30:28 तक
सूर्योदय 07:12
सूर्यास्त 17:50
चन्द्रमा मेष राशि में
राहुकाल संध्या 16:30 − 17:50
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:10 − 12:52

राशिफल

मेष
आज का दिन उत्तम रहेगा। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

वृष
पिछले दिनों की तुलना में आज का दिन बेहतर रहेगा। कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे। करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं तो बहुत बढ़िया समय है। मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।

मिथुन
आज दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों को मात देंगे। व्यापार में भरपूर लाभ होगा। दोस्तों के साथ घूमने निकल सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको अपने मूड को पॉजिटिव रखना होगा। किसी करीबी के साथ गलतफहमी से बचें।

कर्क
आज का दिन थोड़ा अनिश्चितता से भरा रह सकता है। कुछ मामलों में आप फैसला लेने में किसी तरह की समस्या का सामना कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छा महसूस कर सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा।

सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या
आज का दिन अनुकूल नहीं है। विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। छोटे भाई बहनो के साथ मतभेद होने की भी संभावना है।

तुला
किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अपने काम को जल्द से जल्द निपटा लेंगे। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी।

वृश्चिक
दिन अच्छा है।दैनिक कार्य में सफलता मिलेगी। नए कामकाज की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

धनु
आज का दिन शानदार रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दफ्तर में माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है।

मकर
आज मेहनत के बल पर आप उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। लव लाइफ बहुत सुखद रहेगी। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं।

कुंभ
आज खर्च में वृद्धि होगी। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध को नियंत्रण में रखें। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें।

मीन
आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको लाभ होगा। नए मित्र की मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी।

Views: 91

Leave a Reply