आर्थिक तंगी ! स्वास्थ्यकर्मी ने खाया जहर

गाजीपुर,11 जनवरी 2020। आर्थिक तंगी से परेशान मलेरिया विभाग के स्वास्थ्यकर्मी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी आवास के समीप आज विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त करने का प्रयास किया। स्थिति की जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। विष सेवन किये स्वास्थ्यकर्मी जितेंद्र बिन्द को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती करा, उसकी चिकित्सा जारी की गयी और अब वह खतरे से बाहर है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.जी.सी. मौर्य ने बताया कि उसने सूदखोरों से उधारी पर पैसा ले रखा था। पैसा समय से न चुका पाने से मलेरिया विभाग का कर्मचारी जितेंद्र बिंद ने आज जहर का सेवन कर लिया था। जानकारी प्राप्त होते ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply