कलह ! त्रस्त युवक ने गंगा में ली जलसमाधि

गाजीपुर,08 जनवरी 2020। सदर कोतवाली क्षेत्र के
हमीद सेतु से आज सुबह एक युवक ने गंगा में छलांग लगा ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को गंगा नदी में ढूंढना शुरू कर दिया परंतु काफी प्रयास के बावजूद काफी देर तक युवक का कोई पता नहीं चला।
बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के ही रूईमंडी निवासी रवि मद्धेशिया पुत्र नरेश मद्धेशिया पारिवारिक कलह से आजिज आकर अलसुबह ही गंगा नदी में छलांग लगा दी। वह मूंगफली बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की जानकारी होने के बाद गंगा किनारे लोगों की भीड़ जूट गई।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply