अज्ञात हमलावरों ने झोंका फायर, नाव से हुए फरार
गाजीपुर,08 जनवरी 2020। भावंरकोल थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव में गंगा नदी किनारे मंदिर के पास कल देर रात पांच अज्ञात संदिग्ध लोगों को देख किसी आंशका से ग्रस्त होकर गांव के लोगों ने उनसे जानकारी चाही। ग्रामीणो के आवाज देने पर पांचो अज्ञात युवक नाव पर चढ़कर ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस अचानक हुई घटना से गांव में सनसनी फैल गई। हमलावरों की फायरिंग में तीन लोग जख्मी हो गये।
बताया गया है कि सम्भवतः वे शराब माफिया रहे जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु एकत्रित हुए थे। गोली लगने से गांव के मुलायम यादव 22 वर्ष, रिंकू 25 वर्ष व रामलाल 50 वर्ष घायल हुए थे, जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत होने पर,प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरोंं ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष भावरंकोल विश्वनाथ यादव ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस घटना से सम्बंधित कोई कोई भी तहरीर नही मिली है,फिर भी अज्ञात अपराधियों की छानबीन की जा रही है।
Visits: 71