पंचांग व राशिफल -08 जनवरी 2020

पंचांग व राशिफल -08 जनवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास पौष
तिथि त्रयोदशी 27:41 तक
नक्षत्र रोहिणी 15:44 तक
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
योग शुक्ला 21:01 तक
सूर्योदय 07:19
सूर्यास्त 17:35
चन्द्रमा वृष राशि में
राहुकाल दोपहर 12:27 − 13:44
शुभ मुहूर्त अभिजीत आज कोई नहीं है

राशिफल
मेष
जो कहें उसे करने का प्रयास करें। पहले खुद समझें कि करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

वृषभ
आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पूरे योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे, पर समझदारी से काम करें।

मिथुन
अपने करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा।

कर्क
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

सिंह
दिन की महत्व को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की ना समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या
अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

तुला
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वाले से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।

वृश्चिक
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं। फालतू के विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

मकर
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलो में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। शुभ रंग हरा।

कुंभ
अपने विवेक से काम करें, न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन
कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

Visits: 95

Leave a Reply