दस हजार का शातिर इनामियां अभियुक्त चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर,06 जनवरी 2020। नोनहरा थाना पुलिस ने क्षेत्र के अटवामोड़ से दस हजार के इनामियां व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी किशोर यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सक्रिय पुलिस ने फरार चल रहे दस हजार के शातिर इनमियां अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेंज दिया।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply