नववर्षाभिनन्दन! मिलन,सहभोज और स्वागत समारोह में जनप्रतिनिधियों ने दर्ज करायी उपस्थिति

गाजीपुर,06 जनवरी 2020। विकासखंड मनिहारी प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह के संयोजकत्व में आयोजित नववर्षाभिनंदन तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के मिलन, सहभोज और स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल सदस्य विधान परिषद उ.प्र. ने सभी जनप्रतिनिधियों सहित उपस्थित जनों को नववर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहाकि आपके सहयोग से ही हर सुख-दुख में आपके सम्पर्क में रहते हुए आपकी परेशानियों को दूर करने तथा विकास कार्यों में सदैव आपके सहयोग के लिए तत्पर हूं। कहा कि एक दूसरे से मिलने और सम्मान करने से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है और दूसरों का सम्मान करने से व्यक्ति स्वयं सम्मानित होता है।


समारोह के अध्यक्ष और आयोजक योगेन्द्र सिंह द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि त्रिवेणी राम विधायक जखनियां सहित आगत अतिथियों व उपस्थित वर्तमान व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया।
विधायक त्रिवेणी राम ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर योगेन्द्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से एक तरफ जहां आपसी सौहार्द बढ़ता है, वहीं विकास को नयी गति मिलती है।
संयोजक योगेन्द्र सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने चार वर्षों के विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसे उपस्थित लोगों द्वारा सराहा गया।

उल्लेखनीय है कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने सरकारी स्तर पर संचालित सामूहिक विवाह योजना में मनिहारी विकासखंड में भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था। बताया गया कि सरकारी धन के बंदरबांट के लिए ऐसे ऐसे लोगों को शादी के लिए इस योजना में चयनित कर लिया गया था,जो पूर्व में ही शादीशुदा थे और कईयों के तो बच्चे भी थे। योगेंद्र सिंह की जांच पड़ताल के चलते विवाह मंडप में आये ऐसे जोड़े पकड़े जाने के डर से फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से गरीब असहाय के लिए संचालित इस योजना का लाभ अपात्रों के स्थान पर पात्रों को ही मिलना चाहिए इसीलिए हमनें यह कदम उठाया था।
समारोह में पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष राम,लल्लन राजभर,रामकृत राम, प्रमुख सादात कमलेश सिंह हकाड़ू, प्रमुख जखनियां मसाला सिंह, प्रमुख मुहम्मदाबाद रामकृत यादव,प्रमुख भदोही,अजय सिंह,आरिफ सिद्धिकी, प्रधान जयराम सिंह, सत्येन्द्र सिंह,ज्ञानेन्द्र गुप्ता,खरगू चौहान, हनुमान सिंह,बृजेश सिंह, अवध बिहारी सिंह हरिहर सिंह,रामकृत राम, रामप्रकाश सिंह,रामजी गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक विजय कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष शादियाबाद सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य जन, ग्रामप्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ब्लाक के अधिकारीव कर्मचारी गण उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष जयराम सिंह ने किया।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply