पंचांग व राशिफल – 6 जनवरी 2020

पंचांग व राशिफल – 6 जनवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास पौष
तिथि एकादशी 27:59 तक
नक्षत्र भरणी 14:10 तक
करण वणिजा
विष्टि 15:35 तक 27:59 तक
पक्ष शुक्ल
वार सोमवार
योग साध्य 23:25 तक
सूर्योदय 07:19
सूर्यास्त 17:34
चन्द्रमा मेष राशि में
राहुकाल सुबह 08:35 − 09:52

शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:06 − 12:47

राशिफल

मेष
आज के दिन धन प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी लेकिन किसी वरिष्ठ अधिकारी से झगड़ा होने की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

बृभष
आज मन प्रसन्न रहेगा, परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आपका स्वास्थ्य आज कमजोर हो सकता है इसलिए उसके प्रति सावधान रहें।

मिथुन
आमदनी में गिरावट होगी और खर्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ दोपहर का समय बेहतर बन सकता है लेकिन उसके बाद स्थितियां बदलने लगेंगे इसलिए अपना समय घर पर बताएं।

कर्क
विरोधियों से सावधान रहें, कार्य क्षेत्र में आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। दोपहर बाद अच्छे अवसर आएंगे। परिवार में भी सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।

सिंह
आज का दिन प्रॉपर्टी मामलों के लिए अच्छा रहेगा। आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। जीवन साथी की नई सलाह आपके बहुत काम आएगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

कन्या
आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रियतम के साथ घूमने का प्लान हो सकता है। आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। परिवार की आवश्यकता पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला
आज दोपहर बाद कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और काम बनेंगे। यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे जिसका आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक
दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

धनु
दोपहर बाद स्थितियां बदल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ाना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर
खर्चों में कमी से मानसिक तनाव कम होगा।दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुम्भ
परिवार में खुशियां आएगी, माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी बात लोग मानेंगे।वरिष्ठ अधिकारियों से भी संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

मीन
आज दोपहर बाद किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन साथी के साथ कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाएंगे,जिससे मन खुश रहेगा।

Visits: 111

Leave a Reply