नागरिकता संशोधन कानून ! गोष्ठी के उपरांत मंत्री ने घर घर जाकर लोगों को किया जागरुक

गाजीपुर, 5जनवरी 2020। गाजीपुर नगर पालिका क्षेत्र सदर के स्वामी विवेकानन्द पार्क में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन के लिए आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री व उ प्र सरकार के संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने विरोधियों पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि आज पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान में लगातार यातना, प्रताड़ना झेलते हुए धार्मिक अल्पसंख्यक बन कर दुर्दशा का जीवन जी रहे हिन्दू,सिख,ईसाई, बौद्ध,जैन,पारसी की आवादी लगातार कम होती जा रही है। जबकि भारत में उस समय जिसकी आबादी 8 प्रतिशत थी वह लगातार सम्मान के साथ बढ़ते हुए 22 प्रतिशत हो गई। बंगलादेश में जो 31 प्रतिशत थे आज मात्र 7 प्रतिशत और पाकिस्तान में 22 प्रतिशत से मात्र 3.7% प्रतिशत बची हुई है। इसका क्या कारण हो सकते हैं इस देश की जनता भली भांति समझ रही है।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग इस कानून के खिलाफ तोड़ फोड़ और हिंसा आगजनी में संलिप्त हैं उनके घरों में सहानुभूति दर्शाने विरोधी दलों के लोग जा रहे है और इनका पक्ष बनकर इन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। पुरा विपक्ष देश की अलगाववादी विचारधारा के साथ खड़ा है।जब जरुरत है पाकिस्तान को बेनकाब करने की तब आज विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी और सरकार अभिशप्त जीवन जी रहे भारतीय सभ्यता संस्कृति को स्वीकार करने वाले उन निराश्रित पीड़ितों के साथ खड़ी है जो अपना सब कुछ लुटा कर सम्मान बचाने के लिए भारत आए हैं।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम नागरिकता देने के लिए है न कि किसी भारतीय की नागरिकता लेने की उन्होंने कहा कि किसी को भी चिंता करने की अंश मात्र जरुरत नहीं है। गोष्ठी को जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रभुनाथ चौहान, विधायक डा संगीता बलवंत तथा नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सरोज कुशवाहा, सरोजेश सिंह, ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता,प्रवीण सिंह, योगेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित काफी लोग उपस्थित रहे।गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह तथा संचालन कार्यक्रम के जिला प्रभारी सुनील सिंह ने किया।
गोष्ठी सम्पन्न होने के बाद मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के जनजागरण अभियान का शुभारंभ करते हुए विवेकानंद कालोनी में पैदल चलते हुए लोगों के घर घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष की जानकारी दी और भारतीय नागरिकता संशोधन कानून के विवरण सम्बन्धित साहित्य का वितरण भी किया।

उन्होंने कहा कि आज देश पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उनकी सरकार के साथ खड़ा है,जबकि आज विपक्ष विकर्त्तव्यविमूढ़ हो चुका है। इस अवसर पर विधायक डा संगीता बलवंत, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,प्रभुनाथ चौहान, सुनील सिंह, सरिता अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सुनील गुप्ता शशिकांत शर्मा आदि साथ रहे।

Visits: 55

Leave a Reply