पंचांग व राशिफल – 05 जनवरी 2020

पंचांग व राशिफल – 05 जनवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
तिथि दशमी 27:04 तक
नक्षत्र अश्विनी 12:24 तक
करण तैतिल
गारा 25:30 तक, 27:04 तक

योग सिद्ध 23:49 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:33
चन्द्रमा मेष राशि में

राहुकाल संध्या 16:16 − 17:33

शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:05 − 12:46

राशिफल
मेष
आज का दिन लाभदायक होझगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माताजी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी रहेंगी, हालांकि शीघ्र ही आपके ट्रांसफर के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।

वृष
आज के दिन आपके खर्चे काफी होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिवार से कोई सुदूर यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है।

मिथुन
आज पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें, प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी।

सिंह
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा, उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, अपने काम से काम रखेंगे तो अनुकूल रहेगा।

कन्या
आज के दिन आमदनी में कमी हो सकती है।पं किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है, निवेश से बचें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

तुला
व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जानें के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक
कार्य में विलंब हो सकता है। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे, इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु
आज का दिन बेहतर हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का दौर खत्म होगा। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।

मकर
निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आवश्यक कार्यों पर खर्च होंगे। आज आपके जीवनसाथी और माताजी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और दोनों साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं।

कुंभ
कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता के योग हैं। काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं सफलता देंगी। छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी मे बढ़ोतरी होगी

मीन
परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपने व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे। आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी, धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा, जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं उनके लिए दिन अनुकूल है।

Visits: 113

Leave a Reply