हादसा ! वाहन के धक्के से दंतेवाड़ा में शहीद अर्जुन राजभर के पुत्र समेत दो किशोरों की मौत, दो जख्मी

गाजीपुर,05 जनवरी 2020। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरायसदकर गांव के समीप कल रात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य किशोर घायल हो गये।
बताया गया है कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरईपारा गांव निवासी दंतेवाड़ा में शहीद अर्जुन राजभर का पुत्र अभय राजभर अपने तीन साथियों संग तेरही के निमंत्रण में गया था। देर शाम चारों युवक पल्सर पर सवार होकर निमंत्रण से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान सरायसदकर गांव के पास उनकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में चारों किशोर बुरी तरह जख्मी हो गये।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में उन्हें इलाज हेतु वाराणसी ले जाया जा रहा था। उसी दौरान तीव्र रुप से जख्मी दो किशोरों की रास्ते में ही मौत हो गयी। मृतकों में अभय राजभर 15वर्ष पुत्र अर्जून राजभर व सुनील राजभर 16वर्ष पुत्र हरि राजभर रहे। घायल सनीदेवल राजभर 15 वर्ष पुत्र शिवशंकर राजभर व अजय राजभर 14 वर्ष पुत्र रामकेश राजभर का इलाज जारी है।सुचना पर पहुची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार आज गाजीपुर श्मशानघाट पर किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरईपारा निवासी शहीद जवान अर्जुन राजभर पुत्र बलिराम राजभर 20 मई 2018 को शहीद हुए थे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply