पंचांग व राशिफल – 7 मई 2019

पंचांग
वार मंगलवार
माह वैशाख
तिथि तृतीया – 26:18:38 तक
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र रोहिणी
सूर्योदय 05:36:07
सूर्यास्त 18:59:43
चंद्रोदय 07:24:00
चंद्रास्त 21:25:00
सूर्य राशि मेष
चंद्र राशि वृषभ
अभिजित मुहूर्त 11:51 से 12:44 तक
अमृत काल 13:17 से 14:53 तक
राहुकाल 15:38:49 से 17:19:16 तक

राशिफल
मेष
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ
तकनीकी खराबी के कारण आपके कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है।

मिथुन
आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।

कर्क
परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आयेंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। आपकी शंका निराधार है।

सिंह
कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आप का कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है।

कन्या
तेल-तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

तुला
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पुरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें, यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक
अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

धनु
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होग

मकर
आपके अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

कुंभ
आपके मनमानेपन से नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लायें। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।

मीन
किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

Visits: 104

Leave a Reply